बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में हुई। इसमें 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा अटल आवासीय विद्यालय अमराईकला, रुदौली, अयोध्या में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह व कक्षा नौ में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग को बनाया गया था। इसें कक्षा छह में 68 व कक्षा नौ में 88 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें कक्षा छह में चार व कक्षा नौ में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रियंका शुक्ला, सहायक श्रमायुक्त अमित प्रकाश, केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन शुक्ला की उपस्थिति में परीक्षा कराई गई।

हिंदी ह...