झांसी, अप्रैल 9 -- झांसी। बुविवि द्वारा प्रदेश की बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह आगामी 31 मई को कराई जा रही है। चौथी बार आयोजित करा रहे बुविवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षार्थी 30 अप्रैल तक फार्म भर सकेंगे। अब तक उ प्र के सभी जिलों से कुल 3 लाख 77 हजार ने फार्म भर दिए है। बुविवि परीक्षा की तैयारी कर रहा है। आगामी 31 मई को उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। जिसके लिए तैयारियां कर ली गई है। अभी तक 10 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की अवधि थी। अब इसे बढ़ाकर 5 मई कर दिया गया है। बिना विलंब शुल्क के 1650 रुपए में परीक्षार्थी परीक्षा फार्म भर सकेंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा कराने की तैयारी है। बुविवि प्रशासन ने बताया कि पिछले साल 750 केन्द्र बनाए थे अब इस बार...