बिजनौर, अप्रैल 12 -- नांगल सोती। स्थानीय आरबीएस इंटर कालेज में प्रवेश परीक्षा हेतु सैकड़ों छात्र छात्राओं का सैलाब उमड़ा। शनिवार को राजा भरत सिंह इंटर कालेज में कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 319 छात्र-छात्राओं और कक्षा 9 के 233 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 13 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा प्रधानाचार्य राजीव चौहान, केशव शरण, सत्यप्रकाश आर्य, राजपाल सिंह, संजय कुमार सिंह, हरवीर सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर के मीटिंग हाल में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक संपन्न हुई। पूर्व प्रबंधक राघव प्रताप एड, कोषाध्यक्ष कावेन्द्र सिंह एड ने सभी अभिभावकों से सहयोग करने की अपील करते हुए अपने बच्चों को अनुशासन में भेजने की अपील की। वरिष्ठ शिक्षक केशव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.