मेरठ, अगस्त 23 -- मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि ने 20-21 अगस्त को मेरठ में हुई एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। यदि छात्रों को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है तो वह 25 अगस्त की रात 12 बजे तक ccsuomr2026@gmail.com पर दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद विवि कोई आपत्ति स्वीकार नहीं करेगा। विवि अगस्त के आखिर तक इन चारों कोर्स का परिणाम जारी कर सकता है। यह भी पढ़ें- प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारीएमएड-एलएलएम के लिए काउंसिलिंग सितंबर के पहले हफ्ते में एमएड-एलएलएम के लिए काउंसिलिंग और बीपीएड-एमपीएड के लिए फिटनेस टेस्ट शुरू होने की उम्मीद है। उक्त परीक्षा में 6927 विद्यार्थियों ने पेपर दिए थे। इसमें सर्वाधिक 3042 छात्र एलएलएम पाठ्यक्रम से हैं।दूसरी मेरिट के प्रवेश सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में हुए दूसरी मेर...