सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नए सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से 11वीं तक के लिए दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 16 मार्च को घोषित होगा। मेरिट के आधार पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...