प्रवेश परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण
बलिया, जुलाई 19 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के दौरान रविवार को कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल एवं कुलसचिव एसएल पाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रथम पाली में आयोजित एमएससी हॉर्टिकल्चर परीक्षा में पंजीकृत 51 में 35 परीक्षार्थी उपस्थित और 16 अनुपस्थित रहे। एमएससी एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 91 परीक्षार्थियों मे 53 उपस्थित और 38 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की बीसीए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 230 परीक्षार्थियों में 177 परीक्षार्थी उपस्थित और 53 अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कुलपति और कुलसचिव ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभ्यर्थियों की सुविधा, प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.