सुल्तानपुर, मार्च 22 -- अखंडनगर, संवाददाता। क्षेत्र में स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलांन में नये सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लगभग 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया परीक्षा के समय विद्यालय के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विभिन्न कक्षाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...