पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (सत्र 2026-27)वर्ग छह से नौवीं में दाखिला के लिए 15 मार्च को जांच परीक्षा आयोजित होगी। नामांकन जांच परीक्षा निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी,जो दोपहर एक बजे समाप्त होगी। स्कूल के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार दुबे ने नामांकन जांच परीक्षा में सम्मिलित होने वाली छात्राओं को स्कूल अवधि में 14 मार्च तक अपना प्रवेश प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नामांकन जांच परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व अर्थात दिन के नौ बजे तक परीक्षा केंद्र पर अपना रिपोर्ट करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि वर्ग छह से नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए 124 सीट है। इसके एवज में 271 छात्राओं ने आवेदन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.