अलीगढ़, फरवरी 18 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बोर्ड परीक्षा से पहले कॉलेज प्रशासन पर का प्रवेश पत्र नहीं देने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि वह प्रवेश पत्र लेने के लिए कॉलेज पहुंची तो उसके माता-पिता के साथ कॉलेज प्रशासन ने अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट तक कर दी। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि उसके बोर्ड परीक्षा के पेपर बुधवार से शुरू हो रहे हैं, लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन ने उसका प्रवेश पत्र नहीं दिया है। उसने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के समय 2000 रुपये जमा कराए थे, जबकि शेष 4000 रुपये 12 फरवरी को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान कॉलेज में जमा कर दिए गए थे। इसके बावजूद जब वह प्रवेश पत्र लेने पहुंची तो उसे टाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पूरी फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.