सोनभद्र, अप्रैल 11 -- रेणुकूट,हिंदुस्तान संवाद l क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित बाबूराम सिंह महाविद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब आगामी सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने पहुंचे दर्जनों छात्रों ने कॉलेज को बंद पाया। इससे आक्रोशित छात्रों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। छात्रों ने कहा कि दो भाइयों के विवाद में हम लोगों का भविष्य खराब हो रहा है। पुलिस ने सारी बातों को सुनने के बाद स्थिति को संभालते हुए छात्रों को नजदीकी पुलिस चौकी पर बुलाया। वहां पिपरी थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद कॉलेज प्रशासन से संपर्क साधा और प्राचार्य जॉली अंबस्ट व एक अन्य शिक्षिका से फोन पर बात कराई। प्...