प्रवेश पत्र दिखाकर परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट लें नीट अभ्यर्थी
कुशीनगर, जून 18 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। उत्तर प्रदेश सरकार ने समस्त उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों क़ो पत्रक के माध्यम से अवगत कराते हुए निर्देशित किया है कि परिवहन निगम के समस्त श्रेणी के बसों में 20 जून से 21 जून तक चलने वाली नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों क़ो परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह आदेश परीक्षा में सम्मिलित होने से घर वापसी तक लागू रहेगा। प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रभु नारायन सिंह ने सभी परिवहन निगम के अधिकारियो, चालकों / परिचालको,कर्मचारियों को पत्रक भेज कर निर्देशित किया है कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की यात्रा क़ो सुगम बनाने का काम करें। यह भी पढ़ें- अभ्यर्थियों को रोडवेज किराए में 50 फीसदी की छूट सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.