औरैया, फरवरी 11 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के एक कालेज में प्रवेश पत्र वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। फफूंद क्षेत्र के गांव फक्कड़पुर निवासी उमाशंकर का पुत्र नीलू कक्षा 12 का छात्र है। छात्र का आरोप है कि प्रवेश पत्र देने के बाद उससे 50 रुपये की मांग की गई, जिस पर उसने आपत्ति जताई। इसके बाद वह अपने ताऊ रोहतास के पुत्र अभिषेक के साथ कॉलेज पहुंचा। इसी दौरान छात्र, उसके परिजनों और कॉलेज स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। वायरल वीडियो में प्राचार्य और छात्र के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। दलित समाज से जुड़े छात्र ने अपने बनाए वीडियो में आरोप लगाया है कि उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और मारपीट की गई। उसने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.