प्रवेश के लिए 25 मई तक मौका, अब तक आए 7000 आवेदन
गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है। इसके लिए अब तक कुल सात हजार से अधिक आवेदन आए हैं। विवि में प्रवेश प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। पहले 10 दिनों में करीब 2100 आवेदन आए थे। उसके बाद करीब 5100 आवेदन आए हैं। वर्तमान सत्र के लिए हर बार की तरह सर्वाधिक आवेदन बीए के लिए आए हैं। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक बीए ऑनर्स के लिए 961 आवेदन आए थे। बीएससी ऑनर्स (बायोलॉजी) के लिए 710, बीए एलएलबी के लिए 709, एलएलबी के लिए 560 आवेदन आए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी कॉलेज में प्रवेश आवेदन तिथि 31 मई तक बढ़ी बीकॉम में 456, बीएससी ऑनर्स (मैथ) में 397, बीएससी कृषि में 303, बीबीए में 244, बीटेक में 236, बीसीए में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.