कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी को महज चार दिन बचे हैं। 6वीं और 9वीं में 226 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके सापेक्ष कक्षा 6 में प्रवेश के लिएि 302 और कक्षा 9 में प्रवेश को 203 आवेदन श्रम विभाग को मिल चुके हैं। अटल आवासीय विद्यालय में नए सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चों या कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों, जिनका महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग में पंजीयन है अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.