प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी
जौनपुर, जून 12 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीपीएड. एवं एम एड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पात्र अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्ष 2026 की पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे। प्रवेश से संबंधित नियमावली, आवेदन शुल्क, पात्रता और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- एमटेक-पीएचडी इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री के लिए आवेदन 13 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.