गाजीपुर, अप्रैल 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। पीजी कालेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो जाएगा। छात्र प्रवेश के लिए 25 अप्रैल से आवेदन कर सकते है। प्राचार्य प्रोफेसर डा. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2026-27 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्राएं कालेज के वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर 25 अप्रैल से आवेदन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा भरने की अंतिम तिथि 15 जून तक निर्धारित की गयी है। उन्होने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर छात्र कार्यालय में संपर्क सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.