प्रवेश एक शुरुआत, शोध जिम्मेदारीः प्रो. आशुतोष
कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के यूआईईटी लेक्चर हाल में नवप्रवेशित पीएचडी शोधार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। द जर्नी ऑफ ए रिसर्चरः क्यूरोसिटी, चैलेंजेस, इनोवेशन एंड इंपैक्ट थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के इंस्टीट्यूट चेयर प्रोफेसर एवं पद्मश्री से सम्मानित वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष शर्मा, सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने किया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की। प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रवेश एक शुरुआत है और शोध एक जिम्मेदारी है। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रो. नमिता तिवारी ने नए शोधार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में 43 विषयों के 323 शोधार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नवप्रवेशित 323 पीएचडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.