वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पीएमश्री राजकीय क्वींस कॉलेज में मंगलवार को प्रवेश उत्सव में विशिष्ट पूर्व छात्र पहुंचे। पूर्व छात्र न्यायमूर्ति अरविंद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को कॉलेज की समृद्ध विरासत के बारे में बताकर प्रेरित किया। प्रवेश उत्सव और बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र अजीत उपाध्याय, बीएचयू के डॉ. राजीव श्रीवास्तव और माध्यमिक शिक्षा परिषद के उपसचिव आशीष राय रहे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि क्वींस कॉलेज में प्रवेश पाना पहले एक बड़ी उपलब्धि माना जाता था। उन्होंने बालिकाओं की निःशुल्क शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। अजीत उपाध्याय ने अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.