अल्मोड़ा, मई 31 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। पीएम श्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी में रविवार को प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और बोर्ड परीक्षाओं की टॉपर छात्राओं और माताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्या विजया पंत ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षिका अनुराधा साह जनौटी ने पीएम श्री तो पुनीता जोशी ने पीटीए की आख्या प्रस्तुत की। हाईस्कूल टॉपर गायत्री जोशी, चंद्रा कनवाल, रागिनी बोरा और इंटर मानविकी में ज्योति भट्ट, कविता कार्की, दीया पाण्डे, किरन बिष्ट व विज्ञान में आभा त्रिपाठी, स्नेहा जोशी, तनुजा गोस्वामी को सम्मानित किया। 75 फीसदी से अधिक अंक लाने पर छात्राओं की माताओं को 1000 रुपये कमला नेहरू पुरस्कार दिया। यह भी पढ़ें- प्रवेशोत्सव में सांस्कृतिक झलक, मेधावी सम्मानि...