देहरादून, अप्रैल 10 -- नैनबाग, नई टिहरी। नैनबाग तहसील के निकट ग्राम चिलामु में स्थित दिव्यांशी पब्लिक स्पोर्ट्स हाई स्कूल में नए शैक्षिक सत्र एवं नए विद्यार्थियों के प्रवेश के अवसर पर भव्य हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सूबे के पूर्व खेल मंत्री व द्रोणाचार्य पुरूस्कार प्राप्त नारायण सिंह राणा तथा प्रधानाचार्य मंजीत कंडारी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई, जिसमें विद्यालय की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ हवन में आहुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य मंजीत कंडारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.