प्रवेशोत्सव पर अधिकारियों ने स्कूल का जिला जायजा
बिहारशरीफ, मई 2 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रवेशोत्सव पर शनिवार को अधिकारियों ने दौरा कर कई स्कूलों का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और अभियान की प्रगति की जानकारी ली। डीसीएलआर विजय कुमार, बीडीओ सीमा कुमारी ने शेरपुर प्राथमिक विद्यालय और निजामपुरा मध्य विद्यालय में बच्चों से संवाद किया। डीसीएलआर ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों से बातचीत कर विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और उन्हें विद्यालय से जोड़कर रखना है। यह भी पढ़ें- शिक्षा सबसे बड़ा अस्त्र, कोई भी बच्चा छूटे नहीं: डीएम (अस्थावां से पप्पू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.