बगहा, अप्रैल 8 -- तबरेज आलम योगापट्टी एक संवाददातासत्र 2026-27 के लिए वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेशोत्सव अभियान की शुरुआत कर दी गई है।यह अभियान 1 अप्रैल से 30 जून तक चलेगा।अभियान का उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक करते हुए नारा दिया जा रहा है,"मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ,स्कूल में चलकर नाम लिखाओ।"इसके माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय चमैनिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ राम ने बताया कि विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पोषक क्षेत्र के सभी बच्चे समय पर अपना नामांकन अवश्य कराएं।विद्यालय मे...