पटना, मार्च 15 -- सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अप्रैल से प्रवेशोत्सव की शुरुआत होगी। इसके तहत पहली कक्षा में नामांकन लिया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का नामांकन नजदीकी प्राथमिक स्कूलों में सुनिश्चित किया जाएगा। आठ हजार को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों का वहां से मैप्ड प्राथमिक विद्यालयों में पहली कक्षा में नामांकन कराया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाला कोई भी बच्चा पहली कक्षा में नामांकन से वंचित न हो इसके लिए जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पटना जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं को अभी से ही निर्देश जारी कर दिया गया है। सेविकाओं को अपने केंद्रों और पोषक क्षेत्रों में छह वर्ष पूरा कर चुके बच्चों की सूची तैयार करने को कहा गया है। ताकि प्रवेशोत्सव के समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.