बेगुसराय, अप्रैल 6 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के आगमन के साथ ही सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव सह नामांकन पखवाड़ा की शुरुआत हो गई है। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी बच्चों का पहली कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और सभी विद्यालयों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है। प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में इस दौरान प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों व अभिभावकों को आमंत्रित कर नामांकन प्रक्रिया को सरल और आकर्षक बनाया जा रहा है। विद्यालय में बच्चों का स्वागत किया जा रहा है और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के लिए विशेष कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.