बेगुसराय, अगस्त 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (बीसी-ईबीसी) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की समय सारणी जारीऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बोनाफाइड प्रमाण पत्र तथा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की फीस रसीद अपलोड करनी होगी। आवेदन के दौरान सभी दस्तावेज सही एवं अद्यतन होने चाहिए। अन्...