भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर मंगलवार को उनके भागलपुर स्थित आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। बधाई देने वालो में प्रो. सच्चिदानंद चौधरी, नवीन कुशवाहा, मृत्युंजय कुशवाहा, राजेश शाह, हाजी मोनाजिर, रमण शाह, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे। वहीं, रोटरी विक्रमशिला पिंक के सदस्यों ने भी उनसे मिलकर गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर क्लब की अध्यक्ष चन्दना चौधरी, पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी, गायत्री सिंह, बबीता साह, कमला साहू, सचिव तबस्सुम परवेज आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...