नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में स्वतंत्र निदेशक के रूप में पहली बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया। इसमें कपूर ने सीएसआर एवं ऑडिट कमेटी के चेयरपर्सन के तौर पर बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने खड़िया व झिंगुरदा खदानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और परियोजना स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने रेड क्रॉस द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एनसीएल-प्रायोजित सीएसआर परियोजना स्थल का भी दौरा किया। कपूर को कोयला मंत्रालय द्वारा बीती 15 जुलाई को गैर सरकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...