प्रवीण बने एशियन वोविनाम फेडरेशन के महासचिव
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग को एशियन वोविनाम फेडरेशन (एवीएफ) का महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) की वेबसाइट पर भी दर्ज हो गई है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से भारतीय वोविनाम को एशियाई स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ ही उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि पाल भारती, महासचिव विनोद लखेरा और तकनीकी निदेशक एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रवीण गर्ग को बधाई दी। ऋषि पाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.