प्रवीण ने संभाला बीडीओ-सीओ का प्रभार
गढ़वा, जून 24 -- मझिआंव। बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बुधवार को बरडीहा प्रखंड के 18वें बीडीओ के रूप में योगदान दिया।उन्होंने पूर्व बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार से प्रभार लिया । उन्होंने बताया कि प्रखंड के विकास से संबंधित कार्यों का निष्पादन तेजी से किया जाएगा ताकि दूर दराज से आए ग्रामीणों का किसी कार्य में दिक्कत न हो। साथ ही प्रखंड सह अंचल कर्मियों और पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वह सभी अपने-अपने कार्यों को मन लगाकर करें ताकि हम सभी ग्रामीण जनता का सेवा कर सकें। मौके पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, मनरेगा बीपीओ प्रभु टोप्पो, डीपीआरओ सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रधान सहायक सुरेश चरगट, नाजिर ननकु राम, ललन बैठा, ललन राम सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.