प्रवीण ने खूंटी के 25वें उप विकास आयुक्त का पदभार किया ग्रहण
रांची, मई 25 -- खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के 25वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में प्रवीण कुमार प्रकाश (झा.प्रा.से) ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप से कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के उपरांत उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की प्राथमिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत चल रहे विकासात्मक योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने ने की बात कही। यह भी पढ़ें- प्रेमलता मुर्मू ने 32वें उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.