औरैया, अप्रैल 28 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में मंगलवार को प्रवीण तोगड़िया के आगमन पर उत्साह का माहौल रहा। वे ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय और विवेक तिवारी के आवास पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में तोगड़िया ने कहा कि उनका उद्देश्य हर गांव और शहर की प्रत्येक कॉलोनी में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करना है, ताकि समाज में एकजुटता बढ़े और परिवारों की सुरक्षा, सम्मान व सामाजिक सहयोग की भावना मजबूत हो। उन्होंने समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि सुंदरकांड पाठ से जुड़े प्रत्येक परिवार से एक-एक मुट्ठी अनाज एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बाबरपुर कस्बे के नाम पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.