मोतिहारी, मार्च 12 -- रक्सौल, नसं। अन्तर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संस्थापक डा प्रवीण तोगड़िया के रक्सौल पहुंचते ही संगठन के कार्यकताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हनुमान चालिसा पाठ का सामुहिक रुप से हर जगह आयोजन किया जा रहा है जो हिंदू एकता का जड़ है।आप सभी हिन्दू उसमें जरुर शामिल हो और एक दूसरे का सहयोग करें। सृष्टि बनाने वाले भगवान ने सृष्टि के रचना के लिए ऊर्जा की आवश्यकता थी।तब भगवान परम ब्रम्ह ने अपने अन्दर से प्रचंड आवाज की,उस आवाज को ऊं के रुप में जाना जाता है। इस दौरान उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.