बलिया, मई 3 -- बलिया। एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार की रात कई थानाध्यक्षों के साथ ही इंस्पेक्टरों-सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। उन्होंने नगर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी को अपराध शाखा भेजा है। बांसडीह कोतवाल प्रवीण सिंह को नगर कोतवाली की कमान सौंपी है। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी राकेश सिंह को बांसडीह का कोतवाल बनाया है। रिट सेल में तैनात हरिशंकर सिंह को नरही तथा वहां पर तैनात विरेंद्र सिंह को दोकटी का एसओ नियुक्त किया है। दोकटी में तैनात प्रशांत चौधरी को सहतवार तथा वहां पर तैनात अनिल सिंह को मिडिया सेल प्रभारी बनाया है। पकड़ी के एसओ लालमणि सरोज को खेजुरी तथा वहां पर तैनात मिथिलेश कुमार को पकड़ी की कमान दी है। पुलिस लाइन से विपिन सिंह को डीसीआरबी प्रभारी तथा मिडिया सेल प्रभारी कौशल पाठक को पीआरओ नियुक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.