भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे प्रवीण सिंह कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए प्रवीण सिंह कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया। मौके पर प्रभारी राहुल सिंह चौहान, राजेश रंजन राजू, वरीय कांग्रेसी मुज्जफर अहमद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. शंभू दयाल खेतान, जिला पूर्व उपाध्यक्ष अमित आनंद, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कोमल सृष्टि, सुनंदा रक्षित, रोशनी गुप्ता, सोइन अंसारी, परवेज जमाल, इंटक जिलाध्यक्ष रवि, अरुण चौधरी, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.