लोहरदगा, सितम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता।सामाजिक न्याय, मानवाधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय प्रवीण कच्छप को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनारिटी फ्रंट का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रवीण कच्छप ने कहा कि वह संगठन की गतिविधियों को विभिन्न राज्यों तक विस्तार देने की दिशा में कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी एक वर्ग तक सीमित न रहकर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को मजबूत करना है। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की आवाज को लोकतांत्रिक और संवैधानिक माध्यमों से सामने लाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।भारत की पहचान उसकी विविधता, लोकतांत्रिक परंपरा और सामाजिक सह-अस्तित्व से है। यह भी पढ़ें- देशभर में माइनॉरिटी फ्रंट को और मजबूत करेंगे : प्रवीण कच्छप वि...