नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पद्मश्री से सम्मानित पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और गजेंद्र पाल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ी नई दिल्ली में सात से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश पैरा एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन मोनू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। उल्लेखनीय है कि बीते साल हुई राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रवीण ने लंबी कूद और गजेंद्र ने डिस्कस थ्रो में अंतिम चार में जगह बनाई थी। प्रवीण ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक (2.05 मीटर की एशियाई रिकॉर्ड छलांग), 2022 एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक, 2024 पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक, विश्व पैरा एथलेटि...