जौनपुर, मई 8 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में पहली बार आयोजित प्रवासी सम्मेलन में पूर्वांचल से हो रहे पलायन को रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। मुंबई समेत विभिन्न महानगरों में रह रहे प्रवासी उद्योगपतियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और भदोही से आए प्रवासी उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि रोजगार के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज और उद्योग जगत को भी आगे आना होगा। उन्होंने अपने-अपने जिलों में उद्योग स्थापित कर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महानगरों की बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों ...