प्रवासी श्रमिक की मुंबई में मौत
गिरडीह, जुलाई 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के सिकरुडीह गांव निवासी प्रवासी श्रमिक सत्यनारायण पंडित 40 वर्ष की मुंबई में मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में उसके स्वजनों ने शुक्रवार को बताया कि सत्यनारायण पंडित महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रहकर ऑटो चलाता था। जिससे परिवार का भरण पोषण चलता था। पिछले रविवार को अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से वहां के एक अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के बाद उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर पुनः उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गयी। प्रवासी मजदूर की मौत होने की सूचना के बाद परिवार के सदस्यों समेत सिकरुडीह गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.