गोपालगंज, मार्च 31 -- फुलवरिया। एक संवाददाता मध्य पूर्व एशिया में जारी तनाव के बीच विदेश तथा देश के अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों का विस्तृत ब्यौरा जुटाने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत महाल चौकीदारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित कर संबंधित थानों को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर मंगलवार को श्रीपुर एवं फुलवरिया थाना परिसर में इस संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ पूजा कुमारी ने की। इस दौरान चौकीदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में लौटे प्रवासी श्रमिकों का नाम, पता, घर लौटने की तिथि, बाहर जाने की तिथि तथा संबंधित स्थान की जानकारी एकत्र करें। संकलित सूचनाओं को व्यवस्थित रूप से थाने तक पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.