प्रवासी श्रमिकों का अधिकाधिक निबंधन सुनिश्चित करें: डीसी
लोहरदगा, जून 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शनिवार को श्रम विभाग की समीक्षा बैठक डीसी संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों में श्रमिकों के निबंधन की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इस पर उन्होंने श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में अब तक पर्याप्त संख्या में श्रमिकों का निबंधन नहीं हो सका है, वहां शीघ्र विशेष शिविर आयोजित किए जाएं तथा अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शिविरों के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर की तिथि, समय एवं स्थल की जानकारी पूर्व से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.