पलामू, मार्च 2 -- पाटन, प्रतिनिधि। पाटन थाना के मनिका गांव के 32 वर्षीय युवक ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बबलु कमाने हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) गया था। छत से गिरने से असामयिक मौत हो गई है। मृतक युवक के पार्थिव शरीर रविवार को देर रात पैतृक गांव मनिका पहुचते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। परिवारजनों एवं पत्नी,बच्चों का रो रोककर बेहाल हैं। बड़े भाई दीपक तिवारी जो हैदराबाद में साथ ही काम करने गया था ने बताया की छत से गिरकर गंभीर रूप से घयाल हो गया था। मृतक परिवार बहुत गरीब है। प्रवासी मजदूर बनकर जीवकोपार्जन करता था। निधन के खबर पर उमेश सिंह ने घर पहुंचकर मृतक के परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया तथा दुख कर घड़ी में सहायता करने की आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.