कटिहार, अप्रैल 18 -- बारसोई निज प्रतिनिधि 17 अप्रैल से डिजिटल जनगणना अभियान की शुरुआत हो गई है, जो 1 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। जिससे कार्य में तेजी और पारदर्शिता लाई जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने बताया कि डिजिटल माध्यम से जनगणना कराने का उद्देश्य समय की बचत के साथ-साथ सटीक आंकड़े जुटाना है। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों को काफी सुविधा मिलेगी, जो अपने वर्तमान स्थान से ही अपना पंजीकरण आसानी से कर सकेंगे। बीडीओ ने बताया कि जनगणना के लिए एक विशेष मोबाइल एप विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से आम नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में स्व-गणना का कार्य हुआ शुरू इससे लोगों को किसी कर्मी के ...