गढ़वा, जनवरी 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सामाजिक सरोकार और प्रशासनिक संवेदना से प्रेरित आइये खुशियां बांटें अभियान अपने 40वें दिन भी मानवीय गर्माहट के साथ आगे बढ़ता रहा। गुरुवार को यह अभियान फरठिया के समीप रह रहे प्रवासी मजदूर परिवारों के बीच पहुंचा। वहीं रोज़ी-रोटी की तलाश में दूर-दराज़ से आए परिवारों के बीच ठंड से बचाव व राहत स्वरूप ऊनी कपड़े, कंबल, चप्पल आदि सामग्री बांटी गई। अस्थायी झोपड़ियों और सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन कर रहे इन प्रवासी परिवारों के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल,शर्ट, पैंट, जींस सहित लगभग 200 गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए गए। गर्म कपड़े पहनते ही बच्चों की आंखों में चमक और बुजुर्गों के चेहरों पर आशीर्वाद का भाव साफ दिखाई दिया। उक्त अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.