गिरडीह, मई 3 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सेरुआ पंचायत के मुखिया गुरु सहाय रविदास के मंझले भाई सुरेश रविदास की महाराष्ट्र के नागपुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पिछले करीब छह वर्षों से नागपुर में एक होटल में कूक के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि गुरुवार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव चेरवा लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- हर्ट अटैक से मौत, लोगों ने व्यक्त की संवेदना मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक 15 वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके असामयिक निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.