बांका, अक्टूबर 6 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बांका के बैनर तले प्रवासी मजदूर यूनियन की एक बैठक जिला अध्यक्ष विनय कापरी की अध्यक्षता में रविवार को श्रमिक केंद्र बाराहाट में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी से सुरेश यादव उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए विनय कुमार कापरी ने प्रवासी मजदूर को मिलने वाली सुविधा पर चर्चा की। वहीं सुरेश प्रसाद यादव ने जिले के सभी प्रवासी मजदूर को एकजुट होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करने एवं प्रवासी मजदूर को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा को हरेक मजदूर तक पहुंचने का संकल्प दिलाया। बैठक में बाराहाट प्रखंड के संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मती से अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.