गिरडीह, फरवरी 18 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा बढ़ईटोला निवासी 30 वर्षीय दिनेश मिस्त्री की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिनेश रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई में रहकर मजदूरी करता था। रविवार को वह चेन्नई से अपने घर लौट रहा था, तभी राउरकेला के पास चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार की अहले सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके दो छोटे-छोटे पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार के सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.