प्रवासी मजदूर की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जर्जर मकान में रहने को मजबूर
बोकारो, अगस्त 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के काड्रा पंचायत अंतर्गत लबुडीह निवासी 42 वर्षीय प्रवासी मजदूर संजय बाउरी की ट्रेन से गिरकर हुई मौत के बाद परिवार की बदहाली सामने आई है। सोमवार को किसान नेता सह चंदनकियारी के पूर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार मृतक के पैतृक गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना जताई। बताया गया कि संजय बाउरी रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु जा रहे थे। इसी दौरान काटपाड़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी लखी देवी, पुत्र मुकेश कुमार बाउरी और एक विवाहिता पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और मां-बेटा जर्जर मकान में रहने को मजबूर हैं। रजवार ने कहा कि रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश गए मजदूर की मौत अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने प्रशासन पर संवेदनहीनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.