प्रवासी मजदूर की मुम्बई में मौत, जताया शोक
कटिहार, अगस्त 7 -- सालमारी, एक संवाददाता रोजगार की तलाश में प्रदेश गये प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही दर्दनाक हादसा सोमवार की रात में मुम्बई में भवन निर्माण के दौरान क्रेन से लोहा छूट कर गिरने से सालमारी निवासी साकिर अली की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। बूढ़े माता पिता, पत्नी छोटे छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते-रोते उन्होंने बताया के चार माह पहले ही रोजगार के लिए मुम्बई गया था। घर में कमाने वाला केवल वही था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बिक्रमगंज फाइल दो अब घर परिवार का खर्च कौन उठायेगा। बुधवार की रात में शव घर पहुंचते ही परिजनों में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरूवार को गांव के कब्रिस्तान में आखिरी रसुमात जनाजे के बाद सुपुर्द ए खाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.