प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, परिजनों में मातम
गिरडीह, जून 1 -- बिरनी, प्रतिनिधि। भरकट्ठा ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशोडीह पंचायत के ग्राम बराई निवासी विजय तुरी (28) पिता जानकी तुरी की मुंबई में असामयिक मौत हो गई। बताया जाता है कि विजय तुरी मुंबई में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करते थे। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो मृतक के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने संबंधित ठेकेदार से बातचीत कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही श्रम विभाग की ओर से मिलनेवाली सहायता एवं मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर प्रमुख रामू बैठा ने भी संवेदक से बात कर पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.