मोतिहारी, मई 20 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के शंकरसरैया दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित तंसरिया गांव के एक प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख अलाउद्दीन के 24 वर्षीय पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मुन्ना करीब एक माह पूर्व ही मजदूरी करने तमिलनाडु गया था। वहां वह क्रेन मशीन के सहारे लोहे का भारी एंगल हटाने के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान क्रेन में फंसा लोहे का एंगल अचानक असंतुलित होकर उसके ऊपर गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक चार भाइयों और एक बहन में शामिल था। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व ढाका थाना क्षेत्र के कठमलिया गांव म...